नई दिल्ली, अक्टूबर 14 -- कॉकरोच जनता पार्टी के प्रमुख अभिजीत दीपके पर अमेरिकी सिंगर मैरी मिलबेन ने गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने आरोप लगाए हैं कि दीपके को अमेरिका से फंडिंग हो रही है। उन्होंने कहा है कि भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के खिलाफ काम करने वाले डोनर्स उन्हें आर्थिक मदद दे रहे हैं। हालांकि, इस दौरान उन्होंने किसी डोनर का नाम नहीं लिया है। खास बात है कि मैरी मिलबेन का बयान ऐसे समय पर सामने आया है, जब सीजेपी ने दिल्ली में आंदोलन की चेतावनी दे दी है। रविवार को ही अभिजीत दीपके को पुलिस ने हिरासत में लिया था। वहीं, जंतर मंतर पर तिरंगा फहराने और धारा 163 का उल्लंघन करने पर सीजेपी नेता आशुतोष रांका और सौरभ दास को बुधवार को ही 5 दिनों के लिए न्यायिक हिरासत में भेजा गया है।साजिश बताया अमेरिकी सिंगर ने लिखा, 'भारत के सभी युवा देशभक्तों...