नई दिल्ली।, जुलाई 25 -- कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के संस्थापक अभिजीत दीपको को कई दिनों से बुखार था। उन्होंने खून जांच कराया, जिससे पता चला कि उन्हें टाइफाइट हो गया है। उन्होंने एक वीडियो संदेश के जरिए खुद इसकी जानकारी दी है। उन्होंने यह भी कहा कि इसके बावजूद देश के शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे तक उनकी लड़ाई चलती रहेगी। उन्होंने वीडियो संदेश में कहा, 'आप सभी को पता था कि पिछले कई दिनों से मेरी तबीयत खराब थी। इसके ब्लड रिपोर्ट आ चुके हैं। मुझे टाइफाइट हो गया है। रोज सुबह और शाम को मेरा इलाज चल रहा है। पूरे देश में शांतिपूर्ण प्रदर्शन कर रहे कॉकरोचों को मैं धन्यवाद कहता हूं। आपने इस आंदोलन को काफी सफल बना दिया है। अगर हम इसी तरह शांतिपूर्ण विरोध-प्रदर्शन करते रहेंगे तो धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा जरूर होगा।' Have been diagnosed w...