नई दिल्ली।, नवम्बर 8 -- आज देश में दीपावली की धूम है। इससे ठीक एक दिन पहले कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) की कोच्चि में रैली हुई। इस रैली में सीजेपी के फाउंडर अभिजीत दीपके भी शामिल हुए। हालांकि, जब वह कोच्चि से मुंबई वापस लौट रहे थे तो उन्हें काफी परेशानियों का सामना करना पड़ा। दीपके ने एनसीपी (शरदचंद्र पवार) के राष्ट्रीय प्रवक्ता अनीश गवांडे के ट्वीट का जवाब देते हुए बताया कि उन्हें पूरी रात एयरपोर्ट पर ही बितानी पड़ी। गवांडे लिखते हैं, 'मुझे दिवाली पर एयरपोर्ट जाना बहुत अच्छा लगता है। सबको उनके सबसे बेहतरीन पारंपरिक कपड़ों में सजे-धजे देखना और एक-दूसरे को देखकर मुस्कुराते हुए देखना बहुत प्यारा लगता है। मैं तो भूल ही गया था कि जब आपका मूड अच्छा हो तो एयरपोर्ट पर घूमना कितना मजेदार हो सकता है! वैसे आप लोग एयर इंडिया की चाहे जितनी बुराई कर लें, ...