नई दिल्ली, जुलाई 19 -- सामाजिक कार्यकर्ता सोनम वांगुचुक को अनशन के 21वें दिन जंतर-मंतर से उठा लिया गया तो कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के संस्थापक अभिजीत दीपके ने भूख हड़ताल की शुरुआत कर दी। आलोचकों की ओर उठाई जा रही मांग पर ना-ना करते हुए दीपके ने पुलिस ऐक्शन से नाराज होकर अनशन शुरू तो कर दिया, लेकिन ऐसा करना उनके लिए बहुत कठिन होने जा रहा है। सिर्फ इसलिए नहीं कि दीपके ने पहले कभी अनशन नहीं किया है, बल्कि इसलिए भी कि उन्हें एक शारीरिक दिक्कत भी है, जिसकी वजह से वह खाना खाए बिना अधिक देर तक नहीं रह सकते हैं। नीट पेपर लीक की वजह से शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगते हुए 20 जून से जंतर-मंतर पर आंदोलन कर रहे अभिजीत दीपके ने पिछले दिनों बताया था कि क्यों वह अधिक समय तक भूखे नहीं रह पाते हैं। एक तरफ जहां सोनम वांगचुक अनशन पर थे तो...