नई दिल्ली, जुलाई 31 -- दिल्ली में छात्र आंदोलन के बाद कॉकरोच जनता फाउंडर अभिजीत दीपके अब राजनीतिक गलियारों में भी पॉपुलर हो रहे हैं। इसके संकेत उनसे मिलने वाले नेताओं की लाइन से मिल रहे हैं। हाल ही में महाराष्ट्र सरकार के मंत्री से लेकर नेता मीटिंग कर चुके हैं। वहीं, कई नेता टाइम मांग रहे हैं। CJP के बैनर तले हुए आंदोलन के बाद धर्मेंद्र प्रधान ने शिक्षा मंत्री पद से इस्तीफा दिया था। आंदोलन के बाद दीपके टायफाइ़ड का शिकार हो गए थे, जिसके चलते वह आंदोलन खत्म होने के बाद भी राजधानी दिल्ली में रहे और इलाज कराया। बुधवार को वह अपने गृहनगर छत्रपति संभाजीनगर पहुंचे थे। तब से ही उनके घर पर नेताओं का मिलने आना लगातार जारी है। यह भी पढ़ें- अभिजीत दीपके के फैन हुए भाजपा के साथी, शिंदे सेना के नेता मिलने जा रहे;खूब तारीफशिवसेना के दोनों गुट मिल रहे गुर...