नई दिल्ली, अक्टूबर 13 -- उत्तर प्रदेश के कैसरगंज से पूर्व सांसद और भारतीय जनता पार्टी नेता बृजभूषण शरण सिंह कॉकरोच जनता पार्टी से नाराज नजर आ रहे हैं। उन्होंने पार्टी के संस्थापक अभिजीत दीपक पर सवाल उठाए हैं और कहा है कि वह उन्हें गंभीरता से नहीं लेते हैं। साथ ही उन्होंने दिल्ली में हुए आंदोलनों को साजिश करार दिया है। सीजेपी ने SIR और मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ प्रदर्शन के लिए दिल्ली पुलिस से समय मांगा है। सोमवार को बृजभूषण शरण सिंह ने कहा, 'उनके बयान का हम जबाव नहीं देते। उनको हम गंभीरता से नहीं लेते। हम जानते हैं कि वो विदेशी फंडिंग है और उसी फंड के सहारे हमारे देश को अस्थिर करने की तैयारी चल रहा है। इसलिए ये आंदोलन हो रहा है।'सीजेपी करने वाली है बड़ा प्रदर्शन सीजेपी नेता आशुतोष रांका ने हिन्दुस्तान टाइम्स से बातचीत में क...