नई दिल्ली, अक्टूबर 8 -- भारतीय राजनीति में कॉकरोच जनता पार्टी एक नया सिरा बनकर उभरी है। एक मीम पेज से शुरू हुए इस 'प्रेशर ग्रुप' पर आम आदमी पार्टी की बी टीम होने का आरोप लगता रहता है। अब इन आरोपों के ऊपर पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान का बयान सामने आया है। उन्होंने कहा कि अभिजीत दीपके आम आदमी पार्टी के साथ जुड़े हुए थे। लेकिन उसके बाद वह संगठन छोड़कर चले गए थे। पंजाब सीएम ने कहा कि इसी तरह कभी आम आदमी पार्टी को भी भाजपा की बी टीम कहा जाता था। इंडिया टुडे के साथ बात करते हुए पंजाब के मुख्यमंत्री ने विधानसभा चुनाव के पहले खुलकर अपनी बात रखी। उन्होंने आम आदमी पार्टी और कॉकरोच जनता पार्टी के बीच ए टीम, बी टीम वाले संबंधों के आरोपों को पूरी तरह से खारिज किया। दीपके के ऊपर बात करते हुए उन्होंने कहा, "वह लड़का दीपके पहले हमारी पार्टी में था। उसन...