नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- CJP Protest: कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रमुख अभिजीत दीपके, सह-संयोजक आशुतोष रांका और सौरव दास को एग्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट की कोर्ट ने भले ही रिहा कर दिया, लेकिन तीनों की आगे की डगर इतनी आसान नहीं होने वाली। दरअसल, कोर्ट ने अपने आदेश से तीनों की मुश्किलें भी खड़ी कर दीं। कोर्ट ने साफ कहा है कि तीनों को शांति बनाए रखनी होगी। सीजेपी की ओर से शनिवार को जंतर-मंतर पर प्रदर्शन का ऐलान किया गया था। मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ हो रहे इस प्रदर्शन को पहले ही दिन तब बड़ा झटका लगा, जब सीजेपी की पूरी लीडरशिप को हिरासत में ले लिया गया। दीपके, रांका और सौरव दास मुंबई से जैसे ही विमान से दिल्ली में लैंड हुए, तुरंत दिल्ली पुलिस की एक टीम ने आकर फ्लाइट से ही तीनों को डिटेन कर लिया। सात हजार प्रदर्शनकारियों को शनिवार ...