नई दिल्ली, अक्टूबर 11 -- महाराष्ट्र के हिंगोली में अभिजीत दीपके के माता-पिता ने आरोप लगाया कि दिल्ली पुलिस ने उनके बेटे को समय पर रिहा नहीं किया, जिसके कारण वह अपनी दादी के अंतिम संस्कार में शामिल नहीं हो सके। अभिजीत के पिता भगवान दीपके और मां अनीता दीपके ने कहा कि पुलिस को परिवार के दुख को देखते हुए थोड़ी नरमी दिखानी चाहिए थी। पुलिस चाहती तो अंतिम संस्कार में शामिल होने के बाद अभिजीत को वापस दिल्ली आने की शर्त पर भी घर जाने की इजाजत दे सकती थी। भगवान दीपके ने कहा कि अगर पुलिस उन्हें समय पर छोड़ देती, तो वह अपनी दादी को आखिरी बार देख पाते। पुलिस ने कुछ जानकारियां सार्वजनिक कीं, लेकिन अभिजीत को अपनी दादी के अंतिम दर्शन करने के लिए पर्याप्त समय नहीं दिया। यह भी पढ़ें- राहुल गांधी के साथ लंच, अगले दिन PM मोदी संग सफर; थलपति विजय का शक्ति संत...