नई दिल्ली, नवम्बर 3 -- कॉकरोच जनता पार्टी (सीजेपी) के सह-संयोजक सौरभ दास ने हाल ही में दिल्ली स्थित अपने घर पर दिवाली पार्टी का आयोजन किया। पार्टी में सीजेपी प्रमुख अभिजीत दीपके के अलावा कई राजनीतिक दलों के नेता और कई वरिष्ठ पत्रकार भी शामिल हुए। दिवाली पार्टी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रही हैं। मेहमानों में आम आदमी पार्टी (आप) के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के पूर्व सीएम अरविंद केजरीवाल भी शामिल रहे। नीट पेपर लीक के खिलाफ जंतर-मंतर आंदोलन, स्कूल ठीक करो अभियान और फिर देश के मुख्य चुनाव आयुक्त (सीईसी) ज्ञानेश कुमार के खिलाफ आंदोलन चलाकर चर्चित हुए सौरभ दास ने दक्षिणी दिल्ली स्थित अपने आवास पर दिवाली मिलन पार्टी का आयोजन किया था। इसमें राजनीति, सिविल सोसाइटी और पत्रकारिता जगत की कई मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया था। ज्ञाने...