सीतामढ़ी, अप्रैल 27 -- सक्षम वर्मा सीतामढ़ी। मां जानकी की पावन धरती पर जैसे ही बॉलीवुड गायक अभिजीत भट्टाचार्य ने मंच संभाला, पूरा माहौल संगीत और उत्साह से सराबोर हो उठा। उनके मंच पर आते ही श्रोता तालियों और हूटिंग के साथ झूम उठे, मानो लंबे इंतजार के बाद उनका पसंदीदा सितारा सामने आ गया हो।अभिजीत ने सबसे पहले दर्शकों का अभिवादन करते हुए भावुक अंदाज में कहा 'मां जानकी की जन्मस्थली पर आकर मैं खुद को धन्य महसूस कर रहा हूं। यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि उनके जन्मोत्सव जैसे पावन अवसर पर मुझे अपनी प्रस्तुति देने का मौका मिला। उन्होंने इस भूमि को पवित्र बताते हुए यहां बेहतर व्यवस्थाओं, खासकर एयरपोर्ट की जरूरत पर भी जोर दिया और मुस्कुराते हुए कहा अगर यहां एयरपोर्ट बन गया, तो मैं सीधा यहीं उतरकर आऊंगा। यह भी पढ़ें- सुर-ताल के संगम व नृत्य-नाटिका ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.