कोडरमा, दिसम्बर 25 -- कोडरमा, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। कोडरमा जिले में गतका खेल को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के उद्देश्य से गुरुवार को कोडरमा जिला गतका संघ का गठन किया गया। कार्यक्रम का आयोजन मॉडर्न पब्लिक स्कूल परिसर में किया गया। संघ गठन के दौरान सर्वसम्मति से नई कार्यकारिणी का चयन किया गया, जिसमें अभिजीत आनंद को अध्यक्ष तथा अमित को महासचिव चुना गया। वहीं सागर को कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई। इसके अतिरिक्त कुंदन कुमार राणा एवं मुन्ना कुमार को उपाध्यक्ष, जबकि शरद अग्रवाल और अजय यादव को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया। मिथिलेश कुमार को टेक्निकल चेयरमैन बनाया गया, वहीं विकास कुमार को संघ की तकनीकी एवं संगठनात्मक गतिविधियों की अहम जिम्मेदारी दी गई। नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने कहा कि कोडरमा जिले में गतका खेल की प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.