महाराजगंज, जून 18 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। राष्ट्रीय अल्प बचत अभिकर्ता संघ का स्थापना दिवस एक निजी विद्यालय में हर्षोल्लास से मनाया गया। इसमें संघ के पदाधिकारियों एवं अभिकर्ताओं ने बड़ी संख्या में प्रतिभाग किया।बैठक की अध्यक्षता जिला उपाध्यक्ष अमन सुल्तानी ने की। इस दौरान उन्होंने कहा कि संगठन की एकता और मजबूती के लिए सभी अभिकर्ताओं को मिलकर कार्य करना होगा। राष्ट्रीय संगठन से जुड़े अभिकर्ताओं के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं के समाधान के लिए निरंतर प्रयास जारी रहेगा। बैठक में उडि़सा गए सभी को एकजुट रहने की जरूरत है। इस दौरान जिला उपाध्यक्ष पवन श्रीवास्तव, गोरखनाथ प्रजापति, विष्णु अग्रवाल, जिला सहायक सचिव अनूप कसेरा, जिला मीडिया प्रभारी राजेश मोहन श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- सर्व ब्राह्मण महासभा संपूर्ण भारत की जनपद इकाई...