संभल, अप्रैल 25 -- अखिल भारतीय उद्योग व्यापार मंडल ने शनिवार को ईओ से मुलाकात कर शहर की विभिन्न समस्याओं को लेकर ज्ञापन सौंपा। व्यापार प्रतिनिधि मंडल ने बताया कि चंदौसी एक प्रमुख व्यापारिक केंद्र है, जहां आसपास के जिलों से बड़ी संख्या में व्यापारी आते हैं, लेकिन शहर की वर्तमान स्थिति बेहद खराब है। सड़कों पर ठेला, खोमचा और रेहड़ी वालों के कारण जाम की समस्या विकराल हो रही है। व्यापारियों ने मांग की कि शहर के चारों दिशाओं में वेंडिंग जोन बनाए जाएं, जिससे अतिक्रमण और जाम की समस्या से राहत मिल सके। कहा कि ई-रिक्शा की बढ़ती संख्या को भी जाम का एक प्रमुख कारण बताते हुए उस पर नियंत्रण की मांग की गई। यह भी पढ़ें- वेंडिंग जोन के मुद्दों को लेकर अपर मेला अधिकारी से मिले हरिद्वार के लघु व्यापारी अधिशासी अधिकारी धर्मराज ने प्रतिनिधिमंडल को आश्वस्त किय...