फतेहपुर, जून 1 -- फतेहपुर। अखिल भारत हिंदू महासभा की मासिक बैठक सोमवार को कैंप कार्यालय में सम्पन्न हुई। जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्रा की अध्यक्षता में सभी कार्यकर्ताओं ने बिजली की अघोषित कटौती पर रोष व्यक्त किया। वरिष्ठ प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज त्रिवेदी ने कहा कि पूरे जिले में बिजली की अघोषित कटौती की जा रही है। लोग गर्मी में खासे परेशान हो रहे हैं और विभागीय अधिकारी फोन भी रिसीव नहीं करते। तय किया गया कि 17 जून को कार्यालय का घेराव किया जाएगा। इस मौके पर प्रयागराज मंडल उपाध्यक्ष रामगोपाल शुक्ला, गजेंद्र मौर्य, स्वामी राम आसरे आर्य, करण सिंह पटेल, डॉ प्रमोद पांडेय, महिला जिलाध्यक्ष संगीता गुप्ता, पुष्पा गुप्ता, नीलम यादव आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...