बोकारो, अगस्त 11 -- अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बोकारो जिला के पदाधिकारी व सदस्य बाबा नगरी देवघर पहुंचे। वहां जलार्पण के बाद समाज की ओर से लगे शिविर से होकर गुजरने वाले शिव भक्तों की सेवा किया। बेरमो के फुसरो नगर परिषद से अखिल भारतीय स्वर्णकार संघ के बोकारो जिला अध्यक्ष विश्वनाथ प्रसाद सोनी ऊर्फ भोला सोनी सहित अंगवाली से समाजसेवी प्रेम कुमार सोनी तथा फुसरो नगर परिषद से ही कृष्णा सोनी व अनिल सोनी ने कहा कि पावन माह सावन में बाबा नगरी जाकर जलार्पण करने के साथ-साथ बाबा भोलेनाथ के भक्तों की सेवा करना भी बहुत पुण्यप्रद कार्य है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...