कानपुर, अप्रैल 24 -- मंगलपुर, संवाददाता। अगर मन में सफलता पाने का इरादा हो तो कोई भी बाधा उसे रोक नहीं सकती है, ऐसी ही पंक्तियां दो सगी बहनों पर लागू होती है जिन्होंने हाईस्कूल में टॉप टेन सूची में स्थान बनाकर अपना नाम रोशन किया है। गरीब किसान की बेटियों ने हाई स्कूल में तीसरा और पांचवा स्थान पाकर परचम लहराया है। जिसकी सराहना पूरे क्षेत्र में हो रही है। क्षेत्र के गोसाई का पुरवा निवासी शालिनी राजपूत और शालू राजपूत ने कर दिखाया। दोनों सगी बहनें है। हाईस्कूल की परीक्षा में शालिनी ने जिले में तीसरा स्थान और शालू ने जिले में पांचवा स्थान हासिल किया है। यह भी पढ़ें- अलग-अलग पृष्ठभूमि के बच्चों ने जिले की सूची में बनाई जगह दोनों सगी बहनों की कामयाबी से पिता अजब सिंह और मां राजकुमारी बेहद खुश है। गरीबी और संसाधनों की कमी के बावजूद दोनों बहनों ने...