आरा, जुलाई 10 -- राष्ट्रीय नई शिक्षा नीति पर संगोष्ठी आरा, निज प्रतिनिधि । अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर एचडी जैन कॉलेज में नूतन छात्र अभिनंदन सह राष्ट्रीय शिक्षा नीति पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में नए विद्यार्थियों का स्वागत करते हुए उन्हें राष्ट्रीय शिक्षा नीति के उद्देश्यों, प्रावधानों एवं उससे मिलने वाले अवसरों की विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्ज्वलन तथा स्वामी विवेकानंद एवं मां शारदे के तैलचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर किया गया। अभाविप के प्रांत सह मंत्री प्रियरंजन सिंह ने कहा कि यह शिक्षा नीति भारतीय ज्ञान परंपरा, नवाचार एवं कौशल विकास को बढ़ावा देती है। यह भी पढ़ें- विद्यार्थी परिषद ने मनाया 78वां स्थापना दिवस उन्होंने विद्यार्थियों से शिक्षा के साथ-साथ रा...