मुंगेर, सितम्बर 2 -- जमालपुर, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) मुंगेर जिला की जिला बैठक मंगलवार को जमालपुर में आयोजित की गई। बैठक में आगामी सदस्यता अभियान को लेकर व्यापक कार्ययोजना तैयार की गई। शुभारंभ प्रांत सह मंत्री एवं प्रवासी कार्यकर्ता शिवनारायण, विभाग संयोजक कुणाल राज एवं खड़गपुर नगर अध्यक्ष प्रिंस कुमार ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मौके पर प्रांत सह मंत्री शिवनारायण ने कहा कि अभाविप का सदस्यता अभियान प्रत्येक वर्ष एक माह तक चलाया जाता है। इस वर्ष मुंगेर जिले में 10,900 विद्यार्थियों को सदस्य बनाने का लक्ष्य निर्धारित किया गया है।विभाग संयोजक कुणाल राज ने कहा कि सदस्यता अभियान संगठन विस्तार के साथ विद्यार्थियों से सीधे संवाद स्थापित करने का महत्वपूर्ण अवसर है। प्रत्येक कार्यकर्ता अपने क्षेत्र में सक...