सीवान, जनवरी 3 -- सीवान। अभाविप के 67वें प्रांतीय अधिवेशन में शामिल होने गोपालगंज पहुंच रहे प्रतिनिधियों का एबीवीपी नगर इकाई सीवान स्वागत कर रहा है। पूरे स्टेशन परिसर में राष्ट्रभक्ति व संगठनात्मक उत्साह का वातावरण दिखा। पारंपरिक तिलक लगाकर प्रतिनिधियों का अभिनंदन किया जा रहा। नगर मंत्री जया कुमारी ने कहा कि प्रांतीय अधिवेशन केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि छात्र शक्ति के चिंतन, मंथन व राष्ट्र निर्माण के संकल्प का मंच है। राहुल, मुरारी, हर्ष, अनुज, गोलू दुबे, अनामिका, अंशु, हर्ष राज, अमन कुमार आदि अभाविप कार्यकर्ता मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...