सिमडेगा, मई 12 -- सिमडेगा, प्रतिनिधि। अभाविप ने मंगलवार को सिमडेगा कॉलेज की विभिन्न समस्याओं को लेकर प्राचार्य प्रो देवराज प्रसाद को 14 सूत्री मांग पत्र सौंपा।

समस्याओं का समाधान परिषद ने समस्याओं के समाधान के लिए 30 दिनों का अल्टीमेटम देते हुए चेतावनी दी कि मांगें पूरी नहीं होने पर छात्रहित में आंदोलन किया जाएगा। ज्ञापन में परिषद ने नियमित कक्षाओं के संचालन, शिक्षक विहीन विषयों में वैकल्पिक कक्षाओं की व्यवस्था, एनएसएस के सुचारू संचालन और महाविद्यालय में ड्रेस कोड लागू करने की मांग की।

अन्य मांगें साथ ही बिना पहचान पत्र के परिसर में प्रवेश पर रोक लगाने की भी बात कही गई। परिषद ने चतुर्थवर्गीय कर्मचारियों के रिक्त पदों पर नियुक्ति, छात्राओं के लिए पुराने भवन में शौचालय निर्माण तथा नए भवन के शौचालयों की नियमित सफाई सुनिश्चित करने की मांग उ...