दुमका, सितम्बर 14 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने सिदो-कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय की शैक्षणिक व प्रशासनिक बदहाली के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। परिषद ने 15 सितंबर को सुबह 10 बजे से विश्वविद्यालय परिसर में भूख हड़ताल का ऐलान किया है।

परीक्षा विभाग की लापरवाही रविवार को जिला कार्यालय में आयोजित पत्रकार वार्ता में विभाग संगठन मंत्री हिमांशु ने कहा कि विश्वविद्यालय में एनसीसीएफ कंपनी को निविदा देने की प्रक्रिया में पारदर्शिता नहीं बरती गई है। निविदा किस आधार पर दी गई, कितनी कंपनियों ने भाग लिया इसकी निष्पक्ष जांच होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि परीक्षा विभाग की लापरवाही से छात्र परेशान हैं। प्रवेश पत्र समय पर नहीं मिलता है। परीक्षा कार्यक्रम में लगातार बदलाव और उत्तर पुस्तिकाओं की गुणवत्ता खराब है।

चेतावनी और कार्रवाई प्रभार...