पलामू, मई 12 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के पलामू विभाग ने आगामी युवा संसद कार्यक्रम के पोस्टर का विमोचन मंगलवार को गणपति धर्मशाला में किया। इस कार्यक्रम का उद्देश्य युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रियाओं से अवगत कराना और उनमें नेतृत्व क्षमता का विकास करना है। इस प्रतियोगिता में 18 से 29 वर्ष के युवा भाग ले सकेंगे। कार्यक्रम में ​पंजीकरण करने की अंतिम तिथि 18 मई रखा गया है। अभाविप के झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य उत्कर्ष तिवारी ने ​पोस्टर विमोचन के दौरान बताया कि स्वामी विवेकानंद के विचारों से प्रेरित इस युवा संसद के माध्यम से छात्र-छात्राओं को देश की संसदीय प्रणाली, कानून बनाने की प्रक्रिया और जनहित के मुद्दों पर तार्किक बहस करने का मंच मिलेगा। यह भी पढ़ें- अभाविप ने युवा संसद का पोस्टर का किया विमोचन अभाव...