बुलंदशहर, जनवरी 22 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा स्वामी विवेकानंद की जयंती को राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाया जाता है।अभाविप सिकंदराबाद इकाई की ओर से 12 जनवरी से नगर के विभिन्न विद्यालयों में युवा पखवाड़ा कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। युवा पखवाड़ा के अंतर्गत अंतिम कार्यक्रम दयावती विद्यालय में आयोजित विचार गोष्ठी एवं प्रतिभा सम्मान समारोह के साथ संपन्न हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को स्वामी विवेकानंद के विचारों, राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका तथा चरित्र निर्माण पर विस्तार से जानकारी दी गई। इस अवसर पर विभिन्न प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाले विद्यार्थियों को मेडल एवं प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि युवा ही देश का भविष्य हैं और ऐसे कार्...