अररिया, मई 9 -- फारबिसगंज, एक संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद की फारबिसगंज इकाई द्वारा शनिवार को वीर शिरोमणि महाराणा प्रताप की जयंती श्रद्धा एवं उत्साह के साथ मनाई गई। इस मौके पर आयोजित कार्यक्रम का अध्यक्षता नगर मंत्री आयुष भगत ने किया। इस अवसर पर परिषद कार्यकर्ताओं ने महाराणा प्रताप की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके शौर्य, त्याग, स्वाभिमान और राष्ट्रभक्ति को याद किया।सभी ने महाराणा प्रताप के आदर्शों को अपने जीवन में अपनाने तथा राष्ट्रहित में कार्य करने का संकल्प लिया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला संयोजक शिवम शाह ने कहा कि महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा ही नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति, आत्मसम्मान और संघर्ष के प्रतीक थे। यह भी पढ़ें- महाराणा प्रताप केवल एक वीर योद्धा नहीं, बल्कि स्वाभिमान और...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.