गया, मई 23 -- गया कॉलेज में छत से छात्रा नैना कुमारी के कूद जाने की घटना से छात्र-छात्राएं आक्रोशित हैं। शनिवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के (अभाविप) नेतृत्व में विद्यार्थियों ने प्रदर्शन किया। प्राचार्य कार्यालय का घेराव कर प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में नैना को न्याय दो, छात्रा सम्मान से समझौता नहीं चलेगा व दोषियों पर कार्रवाई करो की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। छात्र नेताओं और कर्मचारियों में झड़प भी हुई। अभाविप कार्यकर्ताओं ने स्पष्ट चेतावनी दी कि जब तक पीड़ित छात्रा को न्याय नहीं मिलेगा, तब तक परिषद का आंदोलन लगातार जारी रहेगा। छात्रों ने आरोप लगाया कि कॉलेज प्रशासन मामले को दबाने व लीपापोती करने का प्रयास कर रहा है। मामले की गंभीरता को देखते हुए कॉलेज प्रशासन से पुलिस बल को बुलाया। गया कॉलेज प्रशासन की ओर से कार्रवाई करने का लिखित...