खगडि़या, अगस्त 10 -- खगड़िया। निज प्रतिनिधि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद गोगरी नगर इकाई खगड़िया द्वारा रविवार को पटेल हाई स्कूल महेशखूंट में प्रतिभा खोज प्रतियोगिता कराई गई। जिसमें कक्षा 9 से 12वीं कक्षा तक के बच्चों ने उत्साह के साथ भाग लिया। प्रतियोगिता गोगरी नगर इकाई के अध्यक्ष अंबानी और गोगरी इकाई के नगर मंत्री लकी सिंह की देखरेख में हुई। नवमी एवं दसवीं कक्षा के प्रश्न पत्र में हिंदी, गणित, सामाजिक विज्ञान एवं विज्ञान से प्रश्न पूछे गए। वही 11वीं एवं 12वीं कक्षा के छात्र-छात्राओं से फिजिक्स रसायन शास्त्र जीव विज्ञान एवं गणित से सवाल पूछे गए। परीक्षा का रिजल्ट 16 अगस्त को जारी कर कार्यक्रम में पुरस्कृत किया जाएगा। प्रथम आने वाले को पांच हजार, द्वितीय आने वाले को तीन हजार एवं तृतीय आने वाले को दो हजार एवं अन्य टॉप 10 को इनाम दिया जाएगा । ...