पलामू, अप्रैल 13 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ने एनपीयू के परीक्षा नियंत्रक डॉ अजीत सेठ को मांग पत्र सौंपा। मांग पत्र में कहा गया है कि एनईपी यूजी सत्र 2023-27 सेमेस्टर-3 एवं सत्र 2024-28 सेमेस्टर-2 की परीक्षाओं में केवल जीएलए कॉलेज एवं जेएस कॉलेज के परीक्षा केंद्रों में बदलाव किया गया है, जबकि अन्य सभी कॉलेजों को होम सेंटर प्रदान किया गया है। इस प्रकार का भेदभावपूर्ण निर्णय छात्रों के लिए असुविधाजनक एवं अनुचित है। इस विषय को लेकर कुलपति भी प्रतिनिधिमंडल ने मुलाकात की। कुलपति ने मामले को गंभीरता से लेते हुए शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। नगर मंत्री किसलय दुबे ने कहा कि विश्वविद्यालय द्वारा की गई इस त्रुटि को यदि चार दिनों के भीतर सुधार नहीं किया गया तो परिषद छात्रहित में आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी। यह भी पढ़ें- ...