रांची, अप्रैल 9 -- रांची, वरीय संवाददाता। रांची विश्वविद्यालय में व्याप्त शैक्षणिक समस्याओं और सत्रों की अनियमितता को लेकर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने गुरुवार को परीक्षा नियंत्रक डॉ. संजय कुमार सिंह को ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधिमंडल ने विश्वविद्यालय प्रशासन से मांग की कि परीक्षाओं का समय पर आयोजन कर शैक्षणिक सत्र को नियमित किया जाए। संगठन ने शैक्षणिक व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए एक स्पष्ट परीक्षा कैलेंडर जारी करने पर विशेष जोर दिया। इसमें परीक्षा की तिथियों और तैयारियों का पूर्ण विवरण देने की मांग की गई। अभाविप ने प्रमुख रूप से सत्र 2022-2026 के सेमेस्टर-6 का परीक्षा परिणाम शीघ्र घोषित करने की आवश्यकता जताई।इसके अतिरिक्त, सभी महाविद्यालयों में समय पर मिड-सेमेस्टर परीक्षाएं आयोजित करने और छात्रों को सभी विषयों का पाठ्यक्रम (सि...