गिरडीह, जनवरी 21 -- गिरिडीह, प्रतिनिधि। अभाविप पीरटांड़ इकाई के आयाम गतिविधि सेवार्थ विद्यार्थी एसएफएस (स्टूडेंट ऑफ सेवा ) के द्वारा सामाजिक सप्ताह के माध्यम से बिशनपुर पंचायत अंतर्गत ग्राम घाटाडीह गांव में बुधवार को जरूरतमंदों के बीच कंबल का वितरण किया गया। जिसमें मुख्य रूप से अभाविप प्रदेश सह मंत्री मंटू मुर्मू उपस्थित थे। मौके पर मंटू मुर्मू ने कहा कि अभाविप अपने स्थापना काल से ही समाज हित में कार्य करते आ रही है। भविष्य में भी सामाजिक कार्य जारी रहेगा। एसएफएस के प्रांत सह संयोजक अनीश राय ने कहा कि अभाविप गिरिडीह जिला के साथ-साथ पूरे प्रदेश भर में अब जोर शोर से सामाजिक कार्य करेगा। स्वास्थ्य के क्षेत्र, धार्मिक क्षेत्र, सामाजिक कार्य में अभाविप बढ़ चढ़कर कार्य करेगा। कार्यक्रम में मुख्य रूप से पीरटांड़ प्रखंड कार्यकर्ता कृष्णा रजक, रवि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.