कौशाम्बी, अप्रैल 17 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) के सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने शुक्रवार को कलक्ट्रेट का घेराव कर धरना-प्रदर्शन किया। इसके बाद 22 सूत्री ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा। चेताया कि मांग पूरी नहीं होने पर बेमियादी आंदोलन किया जाएगा। जिला संयोजक शिवांशु शुक्ला ने कहा कि उनका संगठन छात्रहित और समाज हित के मुद्दों पर दलगत राजनीति से ऊपर उठकर संघर्ष कर रहा है। कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी डॉ. अमित पाल शर्मा को सौंपे गए ज्ञापन में प्रमुख रूप से भरवारी के भवंस मेहता महाविद्यालय के पास खोली गई शराब की दुकान को तत्काल हटाने, जिले भर के स्कूल-कॉलेज के पास से शराब दुकानें हटाने, स्वामी विवेकानंद, चंद्रशेखर आजाद और दुर्गा भाभी की प्रतिमाएं विद्यालयों में लगाने की मांग की। निजी स्कूलों द्वारा कॉपी-किताबों, ड्रेस की मनमानी, एडमिशन फीस ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.