रामगढ़, मार्च 11 -- भुरकुंडा, निज प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जेएम कॉलेज भुरकुंडा पहुंच कर भूगोल विभाग में प्रैक्टिकल के नाम पर अवैध शुल्क वसूली के मामले पर जांच की मांग दोहराई। कहा कि मसले पर अभाविप गंभीर है। इससे पहले तीन बार वे कॉलेज प्रबंधन से जांच कर कार्रवाई की मांग की, लेकिन नतीजा सिफर रहा। इसलिए बुधवार को पुन: कॉलेज पहुंच कर उन्होंने अपनी मांग दोहराई। प्रतिनिधिमंडल के अनुसार इस बार कॉलेज ने उनकी मांग पर संज्ञान लेते हुए जांच कमेटी बनाई है। उन्होंने कहा कि यदि जांचोपरांत दोषियों पर कार्रवाई नहीं हुई तो अभाविप आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेगा। प्रतिनिधिमंडल में रामगढ़ जिला संयोजक सुदीप कुमार, विभाग संगठन मंत्री विक्रम राठौर, प्रदेश जनजातीय छात्र प्रमुख पिंटू मुंडा, विभाग संयोजक बाबूलाल मेहता, प्...