अभाविप ने कुलसचिव को सौंपा ज्ञापन
दुमका, मई 27 -- दुमका, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद दुमका इकाई के प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को सिदो कान्हू मुर्मू विश्वविद्यालय के कुलसचिव डॉ राजीव रंजन शर्मा से मुलाकात कर विश्वविद्यालय अंतर्गत सभी महाविद्यालयों में ग्रीष्मावकाश के दौरान संचालित ऑनलाइन कक्षाओं के संबंध में ज्ञापन सौंपा। नगर मंत्री गणेश मुर्मू ने कहा कि ग्रामीण एवं आर्थिक रूप से कमजोर पृष्ठभूमि से आने वाले बहुत से विद्यार्थियों के पास स्मार्टफोन एवं इंटरनेट की समुचित सुविधा उपलब्ध नहीं है। इसके कारण वे ऑनलाइन कक्षाओं से जुड़ नहीं पा रहे हैं तथा उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। परिषद ने विश्वविद्यालय प्रशासन से आग्रह किया कि ग्रीष्मावकाश के दौरान ऑनलाइन कक्षाओं को बंद किया जाए। यह भी पढ़ें- ऑनलाइन कक्षाओं से छात्रों को हो रही परेशानी, अभाविप ने कुलपति को सौंपा ज्ञा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.