पलामू, मार्च 16 -- मेदिनीनगर, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद् का प्रतिनिधि मंडल सोमवार को नीलांबर-पीतांबर विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. डॉ दिनेश कुमार सिंह को मांग पत्र सौंपकर अधीनस्थ सभी कॉलेजों में अध्यनरत विद्यार्थियों की समस्याओं को साझा किया। समस्याओं के शीघ्र समाधान की मांग करते हुए कहा गया कि कई विद्यार्थियों को लंबे समय से डिग्री प्राप्त नहीं हो सकी है। प्रतिनिधि मंडल ने डिग्री वितरण की प्रक्रिया जल्द प्रारंभ करने, आगामी परीक्षाओं के लिए सभी महाविद्यालयों में परीक्षा केंद्रों का निर्धारण निष्पक्ष और पारदर्शी तरीके से करने, परीक्षा अवधि में भी कक्षाओं को नियमित रूप से संचालित करने की व्यवस्था करने, इंस्टीट्यूट ऑफ प्रोफेशनल स्टडीज में बेंच सहित अन्य मूलभूत सुविधा उपलब्ध कराने, पेयजल, स्वच्छ शौचालय आदि की समस्या का निदान की ...