भागलपुर, मई 26 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) ने टीएनबी कॉलेज में 22 मई को हुए मामले को लेकर शिक्षक डॉ. निर्लेश कुमार पर कार्रवाई की मांग तेज कर दी है। कार्रवाई नहीं होने के विरोध में परिषद ने सोमवार को टीएमबीयू प्रशासनिक भवन के सामने कुलपति के पुतले के साथ विरोध प्रदर्शन किया। प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय एवं राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद ने मामले को लेकर जांच कमेटी पर सवाल उठाया है। उन्होंने कहा कि जांच कमेटी के सदस्य बनाए गए डॉ. मुस्फिक आलम कॉलेज शिक्षक संघ के अध्यक्ष हैं, जबकि जिस शिक्षक के विरुद्ध जांच होनी है, वे सचिव हैं। यह भी पढ़ें- छात्र संगठन और शिक्षक के बीच विवाद की जांच करेगी कमेटी ऐसे में निष्पक्ष और पारदर्शी जांच के बारे में कैसे सोचा जा सकता है।उन्होंने विवि की हर कमेटी में डॉ...