मुरादाबाद, फरवरी 18 -- मुरादाबाद। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) द्वारा यूपी बोर्ड परीक्षा में सम्मिलित हो रहे छात्र-छात्राओं के उत्साहवर्धन के लिए विशेष शुभकामना अभियान चलाया गया। परिषद के कार्यकर्ता विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर पहुंचे और परीक्षार्थियों का तिलक लगाकर और पुष्प वर्षा कर उनका स्वागत किया। इस अवसर पर विद्यार्थियों को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं देते हुए सकारात्मक सोच के साथ परीक्षा देने के लिए प्रेरित किया गया। कार्यकर्ताओं ने कहा कि परिश्रम, आत्मविश्वास और अनुशासन ही सफलता की कुंजी है। महानगर सहमंत्री छविनाथ अरोरा ने विद्यार्थियों को देश की अमूल्य धरोहर बताते हुए उनका मनोबल बढ़ाने को समाज का दायित्व बताया। परिषद ने सभी छात्रों से बिना तनाव परीक्षा देने और समय का सदुपयोग करने का आह्वान किया। कार्यक्रम में महानगर मंत्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.