जमुई, मार्च 24 -- झाझा, नगर संवाददाता सोमवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई झाझा के कार्यकर्ताओं ने नगर के बड़ी दुर्गा मंदिर चौक पर शहीद दिवस मनाया। कार्यक्त्रम की अगुवाई नगर मंत्री नीतीश केसरी ने किया।मौके पर पुलिस निरीक्षक संतोष कुमार, अभाविप नगर अध्यक्ष डॉ सुरेंद्र निराला, नगर मंत्री नीतीश केसरी, प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य हरिनंदन प्रजापति ने सम्मिलित रूप से द्वीप प्रज्वलन कर कार्यक्त्रम का शुभारंभ किया। मौके पर निरीक्षक संतोष ने कहा कि 23 मार्च 1931 को भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु को फांसी दे दी गई थी। इस दिन को भारत में शहीद दिवस के रूप में मनाया जाता है। आज शहीद दिवस है, इनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि तब सार्थक होगी जब आज के युवा इन्हें पढ़कर अपने जीवन में उतार कर समाज की भलाई के लिए कार्य करेंगे। नगर अध्यक्ष सुरेंद्र निराला ने क...