जमुई, जनवरी 24 -- जमुई । नगर संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद नगर इकाई जमुई की ओर से शुक्रवार को नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 129वीं जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस अवसर पर परिषद के कार्यकर्ताओं एवं पदाधिकारियों ने नेताजी के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया और उनके विचारों को याद किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अभाविप के प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमन सिंह चंदेल ने कहा कि नेताजी सुभाष चंद्र बोस ने स्वतंत्र भारत के सपने को साकार करने के लिए अदम्य साहस और दृढ़ संकल्प का परिचय दिया। आजाद हिंद फौज के गठन जैसे साहसी कदम उठाकर उन्होंने ब्रिटिश हुकूमत को सीधी चुनौती दी और देशवासियों में स्वतंत्रता के प्रति नई ऊर्जा का संचार किया। उन्होंने कहा कि नेताजी का जीवन त्याग, संघर्ष और राष्ट्रभक्ति की मिसाल है, जो हर भारतीय को सदैव...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.