खगडि़या, मार्च 28 -- खगड़िया। हिन्दुस्तान संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार की तीन दिवसीय प्रदेश कार्यकारिणी परिषद की बैठक में शनिवार को बिहार की शिक्षा, शैक्षणिक सुधार, छात्र शक्ति एवं युवा हितों से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर गहन चर्चा की गई। बैठक का उद्घाटन प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश चंद्र गुप्ता, प्रांत संगठन मंत्री दिनेश यादव, विभाग संगठन मंत्री पशुपति नाथ अभिमन्यु एवं व्यवस्था प्रमुख अजय पटेल द्वारा संयुक्त रूप से किया गया। इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष योगेश चंद्र गुप्ता ने कहा कि यह प्रदेश कार्यकारिणी बैठक केवल छात्र हितों तक सीमित नहीं है, बल्कि बिहार के युवाओं और समाज से जुड़े व्यापक मुद्दों पर विचार-विमर्श का मंच है। प्रांत संगठन मंत्री दिनेश यादव ने अभाविप के पिछले सत्रों के कार्यों का उल्लेख करते हुए कहा कि मां...