गया, जुलाई 9 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस पर गुरुवार को डोभी नगर इकाई की ओर से जयराम गिरि हाई स्कूल परिसर में पौधरोपण किया गया। पर्यावरण संरक्षण को लेकर "एक पेड़ मां के नाम, एक पेड़ देश के नाम" संकल्प के तहत दर्जनों पौधे लगाए गए। मौके पर आरएसएस खंड कार्यवाह विनोद पांडे ने कहा कि छात्र राष्ट्र के निर्माता हैं और पर्यावरण संरक्षण आज की सबसे बड़ी जरूरत है। नगर मंत्री चंदन सिंह ने कहा कि अभाविप शिक्षा के साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय भूमिका निभाता है। कार्यक्रम में अमन मिश्रा, रवि सिंह समेत कई लोग मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Deogarh News: पौधरोपण कर दिया गया पर्यावरण संरक्षण का संदेश यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज : 78वां विद्यार्थी परिषद का स्थापना दिवस राष्ट्रीय छात्र दिवस के रूप में मनाया यह भी पढ़ें- सीयूजे ...