गिरडीह, दिसम्बर 29 -- जमुआ, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 26वें तीन दिवसीय झारखंड प्रदेश अधिवेशन में जिले के देवरी प्रखंड अंतर्गत बांसडीह, चंगचाचो निवासी ऋषि त्रिवेदी को झारखंड प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य का महत्वपूर्ण दायित्व सौंपा गया। यह दायित्व परिषद के प्रति उनके निरंतर समर्पण, संगठनात्मक क्षमता तथा छात्रहित में किए गए सक्रिय कार्यों को देखते हुए प्रदान किया गया है। प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य के रूप में ऋषि त्रिवेदी संगठन की नीतियों को धरातल पर उतारने, छात्र-छात्राओं की समस्याओं को प्रमुखता से उठाने तथा झारखंड में शैक्षणिक, सामाजिक और राष्ट्रनिर्माण से जुड़े अभियानों को सशक्त बनाने में अहम भूमिका निभाएंगे। इस उपलब्धि पर जिले सहित देवरी प्रखंड के अभाविप कार्यकर्ताओं एवं शुभचिंतकों में हर्ष का माहौल है। सभी ने उन्हें ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.