रांची, जून 15 -- खूंटी, प्रतिनिधि। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) झारखंड प्रांत के चार दिवसीय प्रांत अभ्यास वर्ग का समापन सोमवार को सीवी रमन ग्लोबल विश्वविद्यालय, कोडरमा में हुआ। इस दौरान संगठन के नए दायित्वों की घोषणा करते हुए खूंटी जिला संयोजक के रूप में हीरांजली हेमरोम को जिम्मेदारी सौंपी गई। संगठन के इस निर्णय का जिले के कार्यकर्ताओं और छात्र समुदाय ने स्वागत किया। अभाविप ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में खूंटी में संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलेगी तथा छात्रहित, समाजहित और राष्ट्रहित से जुड़े कार्यों को मजबूती मिलेगी। अभाविप के प्रदेश मंत्री प्रकाश टूटी सहित कई वरिष्ठ पदाधिकारियों ने उन्हें शुभकामनाएं देते हुए संगठन विस्तार और छात्र समस्याओं के समाधान में महत्वपूर्ण भूमिका निभाने की अपेक्षा व्यक्त की।

हिंदी हिन्दुस्तान...