भागलपुर, जून 9 -- भागलपुर, वरीय संवददाता एसएम कॉलेज में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) को विद्यार्थी हित को लेकर हेल्प डेस्क लगाने की अनुमति नहीं दी गई। अभाविप की प्रदेश कार्यकारिणी सदस्या मुक्ता सिंह ने कहा कि हेल्प डेस्क का उद्देश्य केवल नए छात्र-छात्राओं को नामांकन प्रक्रिया, विषय चयन, छात्रवृत्ति, विश्वविद्यालय की विभिन्न योजनाओं एवं अन्य शैक्षणिक जानकारियों के संबंध में सहयोग प्रदान करना था। परिषद ने कॉलेज के प्रशासन के इस निर्णय पर निराशा व्यक्त की है। उन्होंने इस मामले में विवि प्रशासन से हस्तक्षेप करने की मांग की है। यह भी पढ़ें- स्नातक में नामांकन के लिए सीटों में कटौती का किया विरोध

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...