गोंडा, जुलाई 9 -- परसपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर छितौनी डेहरास स्थित कृषक समाज इंटर कॉलेज में विचार गोष्ठी, भाषण, निबंध प्रतियोगिता तथा पौधरोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। प्रतियोगिता में हरिगुलाल सिंह ने प्रथम, शिवानी प्रजापति ने द्वितीय तथा आन्या ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्र-छात्राओं को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ के मंडल अध्यक्ष अजीत सिंह ने प्रतिभागी छात्र-छात्राओं को पुरस्कार एवं प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता विद्यालय के प्रधानाचार्य राजेंद्र प्रताप ने की, जबकि अभाविप बेलसर नगर इकाई के उपाध्यक्ष राजेश सिंह विशिष्ट अतिथि रहे। यह भी पढ़ें- अभाविप महेशपुर इकाई ने मना...