सीवान, जुलाई 9 -- सीवान (अभिषेक उपाध्याय कि रिपोर्ट) अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) की सीवान इकाई द्वारा परिषद के 78वें स्थापना दिवस एवं राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के अवसर पर गुरुवार को भव्य मैराथन दौड़ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता की शुरुआत राजेंद्र स्टेडियम से हुई, जबकि समापन वी.एम.एच.ई. विद्यालय के समीप किया गया। यह भी पढ़ें- Bhabua News: अभाविप के स्थापना दिवस पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता हुईप्रतियोगिता में भागीदारी मैराथन में जिले के सैकड़ों छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर स्वस्थ, सशक्त और जागरूक भारत के निर्माण का संदेश दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर किया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद केवल एक छात्र संगठन नहीं, बल्कि राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध...