बदायूं, दिसम्बर 27 -- बदायूं, संवाददाता। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान के परिसर में अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद ब्रज प्रांत के चार दिवसीय 66वें प्रांत अधिवेशन शनिवार 27 दिसंबर से शुरू होगा। यह आयोजन शिक्षा, संस्कृति और राष्ट्रवाद के संगम के रूप में देखा जा रहा है। जिसमें प्रांत भर के छात्र प्रतिनिधि हिस्सा लेंगे। अधिवेशन की औपचारिक शुरुआत प्रदर्शनी के उद्घाटन के साथ होगी। परिषद के प्रदर्शनी का नाम प्राध्यापक यशवंत राव केलकर प्रदर्शनी रखा गया है। प्रदर्शनी न केवल परिषद के वैचारिक अधिष्ठान को दर्शाती है, बल्कि इसमें कई महत्वपूर्ण विषयों का समावेश किया गया है। प्रदर्शनी में बीते एक वर्ष में परिषद द्वारा आयोजित सामाजिक और शैक्षणिक कार्यों की झलक। भगवान बिरसा मुंडा की 150वीं जयंती को समर्पित विशेष दीर्घा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर...