पूर्णिया, जुलाई 9 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के 78वें स्थापना दिवस के अवसर पर अभाविप पूर्णिया विश्वविद्यालय परिसर अध्यक्ष विकास कुमार के नेतृत्व में वृक्षारोपण किया गया। इस मौके पर पूर्णिया विश्वविद्यालय के छात्र कल्याण पदाधिकारी प्रो अरविंद वर्मा, संगठन के नगर अध्यक्ष डॉ. नवनीत कुमार और प्रो सुमन सागर मौजूद रहे। इस मौके पर विकास कुमार ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद आज अपने संघर्ष के 78 वें वर्ष में प्रवेश कर गया। विद्यार्थी परिषद विश्व के सबसे बड़े छात्र संगठन है जो अपने स्थापना काल से ही छात्र हित समाज हित और राष्ट्र हित मे कार्य करती आ रही है चाहे कैंपसों में छात्रों को आ रही किसी भी प्रकार की शैक्षणिक समस्या हो या समाज और राष्ट्र पर आ रही कोई विपदा अभाविप के कार्यकर्ता बिना किसी स्वार्थ के...