मुंगेर, मई 11 -- मुंगेर, एक संवाददाता। बीते रविवार को अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद(अभाविप) की बरियारपुर नगर इकाई का गठन संगठन विस्तार एवं छात्रहित को ध्यान में रखते हुए किया गया। इसकी घोषणा बरियारपुर में आयोजित अभाविप की बैठक में परिषद के कार्यकर्ताओं एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति में की गई। इसकी जानकारी अभाविप के बरियारपुर नगर इकाई की ओर से विज्ञप्ति जारी कर दी गई। बैठक के मुख्य अतिथि विभाग संगठन मंत्री पशुपतिनाथ उपमन्यु ने मौके पर कहा कि, अभाविप विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन है, जो छात्रहित, राष्ट्र निर्माण एवं शैक्षणिक सुधार के लिए निरंतर कार्य कर रहा है। उन्होंने कहा कि, नई नगर इकाई के गठन से बरियारपुर क्षेत्र में संगठन को मजबूती मिलेगी तथा विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान के लिए प्रभावी पहल की जाएगी।वहीं, यह भी पढ़ें- छात्र संघ ...