गोरखपुर, जनवरी 3 -- गोरखपुर, कार्यालय संवाददाता। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, गोरखपुर महानगर के कार्यकर्ताओं ने खेलो भारत आयाम के तहत शनिवार को नगर खेल कुंभ का आयोजन किया। खेलकुंभ में कबड्डी, खो-खो, वॉलीबॉल, दौड़, रस्साकशी सहित अन्य परंपरागत एवं लोकप्रिय खेलों का आयोजन किया गया। जिला युवा कल्याण अधिकारी अमित सिंह ने कहा कि ऐसे आयोजनों के माध्यम से युवाओं को खेलों से जोड़ना आज की आवश्यकता है। खेल न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाते हैं, बल्कि युवाओं में अनुशासन, टीम भावना और नेतृत्व क्षमता का भी विकास करते हैं। खेलो भारत आयाम के राष्ट्रीय सह-संयोजक ध्रुव गोस्वामी ने कहा कि अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद का दृढ़ संकल्प है कि प्रत्येक युवा को शारीरिक, मानसिक और चारित्रिक रूप से सशक्त बनाया जाए। नगर खेलकुंभ जैसे कार्यक्रम युवाओं को खेलों स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.