भागलपुर, दिसम्बर 22 -- भागलपुर, कार्यालय संवाददाता अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (अभाविप) दक्षिण बिहार के 67वें प्रांत अधिवेशन का आयोजन 28-31 दिसंबर को गया जी में होगा। भागलपुर इकाई कार्यालय में इसके पोस्टर विमोचन कार्यक्रम रविवार को संपन्न हुआ। इस अवसर पर प्रांत संगठन मंत्री दिनेश यादव, प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय, राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य हैप्पी आनंद, प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रो. शालेश्वर प्रसाद, आशुतोष तोमर, जिला प्रमुख रविशंकर कुमार, विभाग संयोजक अनुज चौरसिया तथा जिला विद्यार्थी विस्तारक राजीव रंजन उपस्थित रहे। प्रदेश सह मंत्री कुणाल पांडेय ने कहा कि इस प्रांत अधिवेशन के दौरान तीन दिनों तक बिहार की शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर गहन एवं गंभीर चर्चा की जाएगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.